Home Crime सितारगंज:—नशे की कारोबारी महिला गिरफ्तार, 11.80 ग्राम स्मैक बरामद

सितारगंज:—नशे की कारोबारी महिला गिरफ्तार, 11.80 ग्राम स्मैक बरामद

Please Share

सितारगंज। चौकी शक्तिफार्म पुलिस ने नशे की कारोबारी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.80 ग्राम स्मैक (हेरोईन) व स्मैक ब्रिकी के 5700 रुपये बरामद किये है। बताया गया है कि प्रभारी चौकी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट मय पुलिस बल के अवैध मादक पदार्थ व रोकथाम जुर्म जरायम में गश्त पर थे। बताया गया कि वे सिरसा रोड से होते हुए पिपलिया गांव के अंदर को जाने वाले कच्चे रास्ते से होते हुए वापस जंगल की ओर जा रहे थे तो देखा कि जंगल से लगभग 150 मीटर पहले बनी दुकान के बाहर एक महिला को घेरकर कुछ लोग खड़े दिखाई दिये। जब पुलिस वहां पहुंची तो लोग भाग गये व महिला दुकान के अंदर चली गयी और वहां मौजूद लोग भाग गये। पुलिस को शक हुआ तो महिला उनि बबीता टम्टा व अउनि ममता कुटियाल ने महिला को पकड़ लिया। महिला अपना नाम सीमा कौर पत्नी प्रकाश सिंह उर्फ राजू निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म, सितारगंज बताया। उसकी व दुकान की तलाशी में 11.80 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचे के 5700 रुपये बरामद हुए। सीमा कौर ने पूछताछ में बताया कि वह दो महिने से स्मैक बेचने का काम करती है और जो लोग भागे है वे स्मैक खरीदने वाले थे। उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

error: