सितारगंज। ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस ने 13.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में लिप्त किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने दौराने चैकिंग हैलीपेड से निर्मलनगर को जाने वाले रास्ते सिडकुल से सरनजीत कौर पत्नी स्व. परमजीत सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा, सितारगंज व विवि किशोर को स्कूटी संख्या यूके06—बीजे7720 में परिवहन करते हुये सरनजीत से 7.89 व किशोर के कब्जे से 5.13 ग्राम कुल 13.02 ग्राम स्मैक (हैरोईन) बरामद की। बरामदगी के आधार पर कोतवाली में धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। उन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उप निरीक्षक बबीता, अउनि सुरेन्द्र सिंह दानू, कांस्टेबल अमित जोशी, सुरेश नेगी, विनोद जोशी, अर्जुन सिंह शामिल थे।







