Home Crime सितारगंज:—पहाड़ी उकरौली में 5.10 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज:—पहाड़ी उकरौली में 5.10 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Please Share

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे ‘नशामुक्त जनपद उधमसिंहनगर’ अभियान के तहत पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चौकी सिडकुल पुलिस ने चैकिंग के दौरान ग्राम पहाड़ी उकरौली में केएमवीएन धर्मकांटे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज बताया। उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी जामा तलाशी में एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सिडकुल चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल अर्जुन नगन्याल, कमलनाथ गोस्वामी, कपिल कुमार शामिल रहे।

error: