Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना एसएसबी का 62वां स्थापना दिवस

सितारगंज:—रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना एसएसबी का 62वां स्थापना दिवस

Please Share

सितारगंज। एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने वाहिनी परिसर में बल का 62वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट, 57वीं वाहिनी मनोहर लाल रहे। कार्यक्रम के तहत बल के कार्मिकों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां दी। जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया व समारोह को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कमांडेंट मनोहर लाल ने स्थापना दिवस समारोह की सफलता पर सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बल के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि कार्मिकों के मनोबल एवं आपसी सौहार्द को भी सुदृढ़ करते हैं। कमांडेंट ने सिस्टर एजेंसियों से पधारे वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति तथा उनके निरंतर सहयोग की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने वाहिनी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं विषम परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण, साहस एवं प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रसेवा के अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डा.बीबी सिंह, उप कमांडेंट दीपक सिंह जायाडा, अनिल कुमार यादव, दीपक तोमर, डा.आहुति सिंह, निरीक्षक मुन्नी बाई, प्रकाश चन्द्र जोशी, विमल जोशी, उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजू कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी नरेंद्र राम, संचिता वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा गोपाल देविदास बेलुकर, अजित कुमार आदि उपस्थित रहे।

error: