Home Crime सितारगंज:—14 वर्ष से फरार 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

सितारगंज:—14 वर्ष से फरार 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Please Share

घर में घुसकर लूटपाट करने व सिर पर डंडे से हमला करने के मामले था वांछित

सितारगंज। 14 वर्ष से फरार 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह घर में घुसकर लूटपाट करने व सिर पर डंडे से हमला करने के मामले में वांछित था। 16 फारवरी 2013 को सितारगंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी व उसके परिवार को डरा धमकाकर घर में रखी अलमारी से सोने के जेवरात व नगदी लूट ली गयी थी तथा घर में मौजूद वादी की पत्नी के सिर में डण्डे से वार कर चोट पहुंचा दी गयी। वादी मुकदमा गणेश सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 नहरपार की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी तत्कालीन विवेचक द्वारा गहन विवेचना कर घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तगण तनवीर उर्फ राजीव उर्फ राजेश उर्फ सपेरा पुत्र नियाजम उर्फ निजामुद्दीन निवासी सिलई थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, नफीस उर्फ समीर उर्फ राज पुत्र जगीर हसन पंखिया निवासी डेरा गडवागंज डुडवारा जनपद एटा यूपी, शाकिर पुत्र जाकिर कलन्डर (छैमार) निवासी डेरा नसीरपुर भवानीपुर, जिला बदायूँ व भूरा उर्फ कम्मू कलन्दर निवासी नई बस्ती नहरपार सितारगंज को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से माल बरामद किया गया। जबकि सह अभियुक्त शब्बीर उर्फ सुहेल पुत्र लियार खां निवासी डेरा डुडवारा, जनपद एटा, उत्तर प्रदेश घटना के बाद से ही लगातार फरार रहा। जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। परन्तु अभियुक्त दस्तयाब नहीं हो पाया। अभियुक्त के फरार रहने पर तमामी तफ्तीश के पश्चात विवेचक द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध मफरूरी में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था। अभियुक्त सुहेल उर्फ शब्बीर करीब 13 वर्षों से फरार चल रहा था। वर्तमान में थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित टीम को प्राप्त मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त घटना में करीब 13 वर्षों से फरार ईनामी/वांछित अभियुक्त सब्बीर उर्फ सुहेल की तलाश व पतारसी सुरागरसी हेतु टीम को गैर राज्य रवाना किया गया। टीम द्वारा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में अभियुक्त की गहन सुरागरसी की गयी तथा मुखबिर मामूर किये गये। अभियुक्त के छिपने के संभावित ठिकानों पर रैकी की गयी। 18 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सब्बीर उर्फ सुहेल उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर अमरोहा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नानकमत्ता उमेश कुमार, उप निरीक्षक कैलाश देव कोतवाली सितारगंज, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार, कांस्टेबल प्रकाश व शुभम सैनी शामिल थे।

error: