Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर प्रचार करने...

सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर प्रचार करने की अपील

Please Share

सितारगंज। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सुखदेव सिंह के प्रत्याशी तय हो जाने के बाद हुई पार्टी की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी को चुनाव जिताने की अपील की गई। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में हुई बैठक में सभी ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रात दिन एक कर प्रचार करने का संकल्प लिया। नगर पालिका प्रभारी रामदत्त जोशी ने कहा कि पार्टी एक को ही प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में जिन्हें टिकट नहीं मिला उन्हें मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जुट जाना चाहिये। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पार्टी ने सुखदेव सिंह पर विश्वास व्यक्त किया है। अब कार्यकर्ताओं को उन्हें जिताकर पार्टी के विश्वास को सिद्ध करना है। उनका कहना था कि ​कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद हो सकते हैं लेकिन अब उन्हें भुलाकर प्रत्याशी के पक्ष में जुटना है। उनका कहना था कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी का जीतना जरूरी है। प्रत्याशी सुखदेव ने भी उनके पक्ष में एकजुट होकर प्रचार की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष आदेश चौहान, सुरेश जैन, सौरभ सिंघल, राकेश त्यागी, जया जोशी, पंककज गहतोड़ी, दीपक गुप्ता, संजय गोयल, मृदुल त्रिपाठी, साहब सिंह, महेश मित्तल, राजू हरियाणवी, आदेश ठाकुर, मुकेश सनवाल, उदय राणा, डीके पंतोला, अमरजीत कटवाल, गुरदीप सिंह चौहान, शिवपाल चौहान, प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद थे।

error: