Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—होली पर सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील

सितारगंज:—होली पर सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील

Please Share

सितारगंज। होली पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर कोतवाली में हुई बैठक में आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने सभी समुदाय के लोगों से रमजान, होली पर शांति तथा आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रखने की अपील की। उन्होंने होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान नगर में बिजली, पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखने व होलिका दहन स्थल रामलीला मैदान में पुलिस व फायर ब्रिगेड की तैनाती का सुझाव दिया गया। कहा गया कि पुलिस द्वारा होली के त्योहार के दौरान किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे में लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व की आड़ में हुड़दंग कर शांतिभंग कर माहौल बिगाड़ने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसएसआई राजेन्द्र मोनियाल, कानूनगो कवींद्र राठौर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका प्रतिभा कोहली, अवर अभियंता विद्युत महेंद्र सिंह, व्यापार अध्यक्ष उमेश गर्ग, महेश मित्तल, सभासद अविनाश बाल्मीकि, सरदार लक्खा सिंह, शमशुल हक मलिक, सरफराज राजू, राकेश त्यागी, शक्ति त्रिपाठी, सुलोचना रावत, पवन अग्रवाल, नरेश ठाकुर, रियाजुद्दीन, रिहान अंसारी आदि मौजूद रहे।

 

error: