Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—लगातार हो रही वर्षा बनी परेशानी का सबब, अरविंदनगर के प्रभावितों के...

सितारगंज:—लगातार हो रही वर्षा बनी परेशानी का सबब, अरविंदनगर के प्रभावितों के लिए किया स्कूल में इंतजाम, नदियों का जलस्तर बढ़ा

Please Share

सितारगंज। लगातार हो रही वर्षा से क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ गया हैं। कई स्थानों पर व्यापक जलभराव हुआ हैं। शक्तिफार्म के अरविंदनगर नंबर सात व नौ, झाड़ी, उकरौली, गुरूनानकनगरी आदि क्षेत्रों में व्यापक जलभराव हुआ हैं। कई घर पानी में डूब गये है। लोगों को नाव के माध्यम से घरों से निकालकर निकटवर्ती स्कूलों ठहराया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद नगर नंबर, सात व नौ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अरविंद नगर स्कूल में भोजन व रहने की व्यवस्था कराई। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने बताया कि उकरौली व गुरूनानकनगरी से भी जलभराव की सूचना है। वहां भी लोगों के लिए उचित व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, पटवारी रामअवतार, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, विशाल मित्तल, छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।

error: