सितारगंज। रूद्रपुर में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य ऐचता भास्कर सम्मल सर्व सम्मति से जिला पंचायत सदस्य संगठन के जिला अध्यक्ष चुने गये। इस दौरान उधम सिंह नगर जनपद की जिला पंचायत सदस्य संगठन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गुरदास कालरा, संरक्षक सूरज नारायण, महिला अध्य्क्ष शिल्पी सिंह, महिला सचिव सुषमा हालदार, महिला उपाध्यक्ष सदफ मलिक, जिला महामंत्री महिला रुक्मणी, जिला महामंत्री मोहम्मद हसन, जिला सचिव प्रेम प्रकाश चुने गए। संगठन के जिला अध्यक्ष सम्मल ने मांग की कि जिला योजना समिति के मेंबरों का चुनाव शीघ्र कराया जाए। साथ ही जिला पंचायत में विकास कार्यों में जो 2.50 लाख तक के कार्य कोटेशन के माध्यम से किया जा रहे हैं उस राशि को बढ़ाकर 5 लाख करने, पंचायत सदस्यों का आरक्षण 10 वर्ष तय जाने, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंचायत कल्याण कोष का गठन उत्तराखंड में भी किये जाने, जिला पंचायत निधि निर्धारित करने, निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनने पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 15 लाख प्रोत्साहन राशि दिये जाने, जिला पंचायत सदस्यों को प्रति बैठक के दिए जाने वाले यात्रा भत्ता की बजाय हिमाचल की तर्ज पर 8300 प्रति माह मानदेय दिये जाने की मांग भी की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य नईम, सुखदेव हालदार, शिल्पी खेड़ा, दीपा, प्रेम प्रकाश आर्य, मधु राणा, सूर्य नारायण, आशा देवी, सीमा कौर, जितेंद्र शर्मा, सदफ मलिक आदि उपस्थित रहे।





