रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सांय रूद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि धैर्य बनाये रखें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचायें व रहने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर सम्भव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि इस आपदा के कारण जिन परिवारों में जनहानि हुई हैं उनके आश्रितों को 4 लाख रूपये का मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने पीड़ितों से मिलते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। यह एक दैवीय आपदा की घड़ी है। इस परिस्थितियों में सभी के सहयोग से निपटा जायेगा। उन्होने रेस्क्यू मे लगे एनडीआरएफ व पुलिस के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। इस मौके पर स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, प्रोटोकॉल व सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई आदि उपस्थित थे।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar मुख्यमंत्री ने लिया रुद्रपुर में जलभराव का जायजा, आपदा में मृतकों के...







