HomePoliticsकांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक विश्वास ने की सितारगंज सीट से टिकट की...

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक विश्वास ने की सितारगंज सीट से टिकट की दावेदारी

सितारगंज। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दीपक विश्वास ने सितारगंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने को पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने के लिए टिकट की दावेदारी कर दी है। शक्तिफार्म के निवासी विश्वास ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके दुख—सुख में भागीदार रहे हैं। एक समाज सेवक के रूप में उन्होंने जन हित की कई समस्यायें हल करवाई। उन्हें शक्तिफार्म क्षेत्र के लोगों का तो व्यापक समर्थन प्राप्त है ही साथ ही सितारगंज के लोगों व सभी जाति—धर्म के लोगों में उनकी अच्छी पैठ है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी आलाकमान को आश्वस्त किया है कि यदि उन्हें टिकट दिया गया तो यह सीट पार्टी की झोली में जायेगी। विश्वास ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में हर वर्ग त्रस्त हैं। पेट्रोलियम पर्दाथों के दाम आसमान छू रहे है। महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं हो रहा। ऐसे में प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ टकटकी लगाये देख रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: