Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—वर्षों से ​विभिन्न वर्गों की भूमि पर काबिज किसानों को ​मालिकाना हक...

सितारगंज:—वर्षों से ​विभिन्न वर्गों की भूमि पर काबिज किसानों को ​मालिकाना हक देने की मांग

Please Share

भाकियू के नवनियुक्त प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट योगेन्द्र यादव का किया गया भव्य स्वागत

 


सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन की सभा में वर्षों से ​विभिन्न वर्गों की भूमि व डाम की जमीन पर काबिज किसानों को ​मालिकाना हक देने की मांग की गई। इस दौरान यूनियन के नवनियुक्त प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट योगेन्द्र कुमार यादव का भव्य स्वागत किया गया। मंडी समिति सभागार में हुई सभा में भाकियू के उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के प्रति बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्हें उनकी भूमि से बेदखल किया जा रहा हैं। उनका कहना था कि विपक्ष अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। यही कारण है कि सरकार मनमाने फैसले ले रही है। आरोप लगाया गया कि प्रशासन ने जसपुर में किसानों के घर तोड़ दिये। अब उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिये। अन्य वक्ताओं का कहना था कि सरकार ने भूमि को कई वर्गों में बांट दिया है। इसी के चलते किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। बाजपुर में 20 गांवों में भूमि की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई हैं। मांग की गई कि भूमि चाहे किसी भी वर्ग की हो यदि किसान उस पर 12 वर्ष या अधिक समय से काबिज है तो उसे मालिकाना हक दिया जाना चाहिये। यह सर्वोच्च न्यायालय की रूलिंग भी है। साथ ही किसानों को उनकी फसल की एमएसपी देने की मांग भी की गई। इस दौरान यूनियन के नवनियुक्त प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट योगेन्द्र कुमार यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यूनियन के नेताओं का कहना था कि यादव के संगठन में शामिल होने से संगठन हो मजबूती मिलेगी। यादव ने यूनियन के नेताओं का आभार जताते हुये कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन वह निष्ठा से करेंगे। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह पड्डा, जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, जिला उपाध्यक्ष जस्सा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, भीष्म नारायण, ​बलिराम यादव, डा.रामलखन राव, नन्दलाल यादव, तैयब अंसारी, सुग्रीव प्रसाद, बलकार सिंह, राजेश कुमार, रमेश कुमार, रामजतन राजभर, सचिन यादव, पंकज कुमार, नमन रस्तोगी, भवनेश कुमार, चंदन, हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

error: