Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—श्री गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट ने किया नि:शुल्क पौंधों का वितरण

सितारगंज:—श्री गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट ने किया नि:शुल्क पौंधों का वितरण

Please Share

फूड सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर किया कार्यक्रम

सितारगंज। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट ने फूड सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर व विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में श्री रामलीला परिसर में पौंधारोपण किया व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुऐ फलदार व छायादार पौंधे वितरित किये। ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य सुखवीर सिंह बेदी ने बताया कि ट्रस्ट समाजसेवा में निरंतर प्रयासरत है। प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी सेवा की जा सके। ट्रस्ट प्रति वर्ष पर्यावरण को लेकर लोगों को प्रेरित करता रहा है। समाजसेवी महेश मित्तल ने कहा कि धरती से हरियाली कम होने कारण पर्यावरण असुन्तलित हो गया है। भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान से हर व्यक्ति परेशान हैं। सभी को पर्यावरण को लेकर सजग होने कि आवश्यकता है। सभी को ये संकल्प लेना होगा कि साल में 11 पेड़ अवश्य लगाएं व उनका पालन—पोषण भी मन से करें। तभी ये धरती हरी-भरी रहेगी व मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। समाजसेवी सोप्रीत सिंह भाटिया ने कहा कि पौंधे लगाने के बाद उनकी देखभाल व खाद पानी देना भी जरूरी हैं। ताकि वे पनप सकें। इस मौक़े पर हरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, बलजीत सिंह, खजान कक्कड़, गुरुतेज सिंह पन्नू, गुरुप्रीत सिंह, राजेश मित्तल, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

error: