Home Election 2022 बिग ब्रेकिंग सितारगंज:—मजदूर यूनियन से जुड़े दर्जनों लोगों ने थामा बसपा का...

बिग ब्रेकिंग सितारगंज:—मजदूर यूनियन से जुड़े दर्जनों लोगों ने थामा बसपा का दामन

Please Share

सितारगंज। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसी के तहत बसपा से मैदान में उतरे नारायण पाल ने भी अपने खेमे को मजबूत करना शुरू कर दिया है। आज बसपा के किच्छा रोड, पाल कॉलेज स्थित कार्यालय में सितारगंज मजदूर यूनियन के दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता लेकर नारायण पाल को मजबूती से चुनाव लड़ाने की बात की। इस दौरान नारायण पाल का कहना था कि अभी तो यह शुरुआत है। आगे की लड़ाई भी वह ही जीतेंगे। उनका कहना था कि जो लोग कोविड काल व प्राकृतिक आपदा काल में क्षेत्र की जनता के साथ नहीं रहे उन लोगों का जनता अब भरोसा नहीं करेगी। अब इस क्षेत्र को वही विधायक चाहिए जो 10 साल इस क्षेत्र का विधायक रहकर जनता के बीच हमेशा बना रहा और 10 साल चुनाव ना लड़ने के बाद भी प्रत्येक आपदा व परिस्थिति में लोगों के साथ सेवा भाव से लगा रहा। इसलिए बसपा ‘हर हाल नारायण पाल’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी है और सत्ता परिवर्तन करने का भी दम रखती है।

error: