Home Religion सितारगंज:—पंजाबी समाज में एकजुटता व पंजाबी विकास भवन के निर्माण पर जोर

सितारगंज:—पंजाबी समाज में एकजुटता व पंजाबी विकास भवन के निर्माण पर जोर

Please Share

सितारगंज। पंजाबी महासभा की एक विशेष बैठक रामलीला मैदान के पास​​ स्थित संगठन मंत्री सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में पंजाबी समाज में एकजुटता पर जोर दिया गया। साथ ही पंजाबी विकास भवन के निर्माण की आवश्यकता और पंजाबी समाज, पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए और सामाजिक कार्य करने पर चर्चा हुई। क​हा गया कि शीघ्र की सरकार से पंजाबी विकास भवन के निर्माण की मांग की जायेगी। इस दौरान पंजाबी समाज के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राजेश शैली, मनोज झाम, राकेश ढल, सर्वजीत माटा, रिंकी अरोड़ा, यश अरोरा, चंद्र मदान, मक्खन सिंह, सौरभ अरोरा, सोनी सिंह, राजेश बजाज आदि लोग उपस्थित रहे।

error: