Home Health सितारगंज:—कैंसर व गंभीर बी​मारियों के लक्षण व उपचार के बारे में बताया

सितारगंज:—कैंसर व गंभीर बी​मारियों के लक्षण व उपचार के बारे में बताया

Please Share

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 57वीं वाहिनी परिसर में जागरूकता चिकित्सा शिविर का आयोजन

सितारगंज। 57वीं वाहिनी के परिसर में बल कार्मिकों एवं संदिक्षा सदस्याओं के लिए विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कैंसर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कमान अधिकारी दीपक सिंह जायाडा के नेतृत्व एवं डाक्टर बीबी सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) की उपस्थिति में डा. पूनम बिष्ट (पीएसपी हॉस्पिटल, हल्द्वानी) की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया। बलकर्मियों एवं जवानों के परिवारों की महिला सदस्यों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कैंसर सहित विभिन्न गंभीर रोगों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। चिकित्सक द्वारा रोग के लक्षणों की पहचान, प्रारंभिक जांच, रोकथाम के उपाय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिविर के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं को विशेष रूप से स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. बीबी सिंह ने इस पहल को नारी सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पीएसपी हॉस्पिटल, हल्द्वानी के चिकित्सक टीम को धन्यवाद दिया। शिविर में उप निरीक्षक एएस राणा, सहायक उप-निरीक्षक सुनील यादव, मुख्य आरक्षी विकास, आरक्षी प्रेम कुमार, कुमारी किरण एवं वाहिनी के जवान व संदिक्षा सदस्य उपस्थित रहे |

error: