माता भाग कौर इंटरनेशनल सोसायटी यूएसए द्वारा आंखों तथा दांतों के नि:शुल्क कैंप

सितारगंज। माता भाग कौर इंटरनेशनल सोसायटी यूएसए की तरफ से गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी उत्तम नगर व नानकमत्ता के डेरा बाबा सुलक्खन सिंह में आंखों तथा दांतों के नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। जिनमें करीब पांच सौ रोगियों की आंखों व दांतों का परीक्षण किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती अमरजीत कौर ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से इस तरह के कैंप लगाए जाते रहे हैं। जिनमें हर वर्ष सैकड़ो लोग अपनी आंखों तथा दांतों का इलाज कराते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल सोसायटी समाज के विभिन्न क्रिया कलापों में सहायता करती हैं। जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी लगातार सहयोग करते हैं। इस अवसर पर डा. ओंकार सिंह, डा. कमलजीत कौर, दलजिंदर सिंह कुक्कू, सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया, अशोक गौतम, गुरतेज सिंह पन्नू, सुरेश कंबोज, गुरविंदर सिंह, राजेश मित्तल, भूपेंद्र सिंह मटियाली, अमन अरोरा हरप्रीत सिंह, पारुल मिश्रा अनुराग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
error: