सितारगंज। सशस्त्र सीमा बल ने 59वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। 57वीं वाहिनी में जवानों ने खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एपीएफ नेपाल, उत्तराखंड पुलिस, प्रशासन, कस्टम विभाग, बीएसएफ, सीआरपीएफ व अन्य संगठनों ने भी भाग लिया व मिष्ठान वितरण किया गया। कमांडेंट 57वीं वाहिनी ने बताया कि एसएसबी का गठन स्पेशल सर्विस ब्यूरो के नाम से भारत चीनी युद्ध की पृष्ठभूमि में 1963 में किया गया। उस समय बल का उद्देश्य भारत चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करना, उन्हें देश सेवा में आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना व उनके लिए जन कल्याणकारी कार्य करना था। कारगिल युद्ध के बाद वन बार्डर वन फोर्स के तहत एसएसबी को सशस्त्र सीमा बल के नाम से जना जाने लगा। 2001 में गृह मंत्रालय के अंतर्गत 1751 किलोमीटर लंबी भारत नेपाल व 2004 में 699 किलोमीटर लंबी भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का कार्यभार सौंपा गया। अपनी नई भूमिका मेंं बल की 73 वाहनियां सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा जैसे छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार आदि राज्यों में नक्सलवाद के खात्मे व जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समाप्ति के लिए नित नई—नई उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—सशस्त्र सीमा बल ने 59वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, खेल व...







