Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के नेतृत्व में नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा...

सितारगंज:—कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के नेतृत्व में नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Please Share

सितारगंज। नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा कृषि मंडी से शुरु हुई। जहां हजारों छात्र—छात्रायें व लोग तिरंगा लिए पहुंचे थे। यात्रा अमरिया रोड, किच्छा मार्ग, मेन चौराहा होती हुई खटीमा रोड और फिर महाराणा प्रताप चौक पहुंच कर संपन्न हो गई। इस दौरान देश भक्ति गीतों व नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर स्वतंत्रता दिवस पर हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जाती हैं। इसी क्रम में यहां भी निकाली जा रही है। उनका कहना था कि हमेें अपने झंडे पर गर्व एवं अभिमान होना चाहिये। इसी के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने देश व झंडे के महत्व को समझाने का मौका मिलता हैं। जिस देश में हम रह व श्वास ले रहे है उसके स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन हैं। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश विकसित बने, बड़ी अर्थव्यवस्था बने और देश के 140 करोड़ लोग इसमें योगदान दें। इस मौके पर दर्जा मंत्री खतीब अहमद, असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड सदस्य आदेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला मंत्री मुकेश सनवाल, मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, भाजपा नेता सुखदेव सिंह, सुरेश जैन, राकेश गुप्ता, राकेश त्यागी, अभिषेक जैन, गोपाल सिंह बिष्ट, लक्खा सिंह, पंकज गहतोड़ी, शिवपाल चौहान, सरफराज अंसारी, हेमंत बोरा, दया किशन पंतोला, अविनाश वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

error: