Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—आजादी के पर्व पर सम्मानित होंगे मेहनती बच्चे, आईवीडी सेंटर है बच्चों...

सितारगंज:—आजादी के पर्व पर सम्मानित होंगे मेहनती बच्चे, आईवीडी सेंटर है बच्चों के लिए लाभप्रद

Please Share

सितारगंज। एकल परिवार द्वारा संचालित आईवीडी सेंटर के कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को शिक्षण ले चुके छात्रों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा। संरक्षक महेश मित्तल ने बताया कि सेंटर द्वारा संचालित सिलाई व कंप्यूटर केंद्र के अंतर्गत प्रशिक्षित आचार्यों के माध्यम से बच्चों को कुशल शिक्षण दिया जा रहा है। गरीब व मेहनती बच्चों के लिए यह सेंटर उनके भविष्य को संवारने का कार्य करता है। बताया गया कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर उन सभी डिप्लोमा प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया जायेगा व आजादी का पर्व सेंटर में धूमधाम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मनाया जाएगा। इस मौक़े पर संभाग सचिव लाल सिंह दायमा, सचिव संगीता जोशी, कोषाध्यक्ष सुलोचना रावत, उपाध्यक्ष रीता सक्सेना, उपाध्यक्ष सपना जायसवाल, कोर्डिनेटर सत्येंद्र राणा, सिलाई ट्रेनर सीता राणा, कंप्यूटर ट्रेनर अंकुर पाल आदि मौजूद थे।

error: