Home Crime नानकमत्ता में अवैध बंदूक व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नानकमत्ता में अवैध बंदूक व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Please Share

नानकमत्ता। थाना पुलिस ने अवैध असलाह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक बंदूक व जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निहाई नदी के किनारे ज्ञानपुर गौड़ी से मलकीत सिंह उर्फ शेरू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चैतुआखेड़ा, नानकमत्ता को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध बंदूक व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया गया कि उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। उसे पकड़ने वालों में थानाध्यक्ष केसी आर्य, उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल आनंद राम, लोकेश तिवारी शामिल थे।

error: