Home Crime फिरोजाबाद में साधु की पीट-पीटकर हत्या, गुप्तांग भी काट डाला, इस हाल...

फिरोजाबाद में साधु की पीट-पीटकर हत्या, गुप्तांग भी काट डाला, इस हाल में मिला शव

Please Share

 

न्यूज़ जंक्शन, फिरोजाबाद।

एका थाना क्षेत्र में रविवार रात एक साधु की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसे लहूलुहान कर दिया था और शरीर को अंगभंग भी किया।
एका निवासी विजय कुमार दीक्षित 45 वर्ष पुत्र सतीश मंदिर पर पूजा-अर्चना करता था। मंदिर के सामने ही एक कोठरी में अकेला ही रहता था। रविवार की देर रात उसकी किसी ने बेरहमी से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। उसका गुप्तांग काट दिया। उसका साथी सोमवार को आया तो उसकी हालत देख घबरा गया। उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घटना की जानकारी की। उसके परिजनों तथा आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि विजय कुमार शराब पीने का आदी था। शराब की बोतल भी मिली है। उन्होंने बताया कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है। शीघ्र ही हत्यारों का पता लगा कर खुलासा किया जाएगा। लोगों की माने तो विजय 10 वर्ष पूर्व साधु हो गया था जो अपने परिजनों से अलग रह कर मंदिर में पूजा-अर्चना करता था।

error: