Home Religion सितारगंज:—बैसाखी पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन खालसा चेतना मार्च निकाला

सितारगंज:—बैसाखी पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन खालसा चेतना मार्च निकाला

Please Share

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब तक गया मार्च, जगह—जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, लंगर भी लगाये


सितारगंज। खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन खालसा चेतना मार्च निकाला गया। जो नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचा। मार्च यहां से ग्राम बघौरा, सिसईखेड़ा, मझोला, तपेड़ा होता हुआ गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में अति सुंदर पालकी व पंच प्यारों की अगुवाई में चल रहा था। संगत शबद कीर्तन गाती चल रही थी। बीबीयों का जत्था पालकी के आगे—आगे झाड़ुओं से सफाई करता चल रहा था। फूलों की वर्षा की जा रही थी। रणजीत अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। पंजाब से आया बैगपाइपर बैंड आकर्षण का केन्द्र रहा। मार्च के दौरान संगत ने जगह—जगह मीठे जल, पूड़ी, हलवा, चने, पुलाव, चाय, पकौड़े के लंगर लगाये थे। नगर कीर्तन में सुखमनी सोसायटी महिला जत्था, कीर्तन भाई मंझ सेवा सोसायटी के साथ ही बलवीर सिंह, नवतेज सिंह, मक्खन सिंह, सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया, निर्मल सिंह, करमजीत सिंह, सुखवीर सिंह बेदी, दलवीर सिंह, अटलप्रीत सिंह, महेश मित्तल, निर्मल सिंह, बलवंत सिंह, कृष्ण शर्मा, संजय जैन आदि शामिल हुये।

error: