Home Religion सितारगंज:— सिक्ख संगत सेवा सोसाइटी का खालसा चेतना मार्च 14 को

सितारगंज:— सिक्ख संगत सेवा सोसाइटी का खालसा चेतना मार्च 14 को

Please Share

सितारगंज। सिक्ख संगत सेवा सोसाइटी द्वारा 14 अप्रेल के 20वां महान खालसा चेतना मार्च निकाला जाएगा। समिति की एक विशेष बैठक में समिति के प्रधान बलबीर सिंह पटिया वालों ने बताया कि इस बार बैसाखी पर्व पर खालसा चेतना मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में बड़ी धूमधाम से निकाला जायेगा। मार्च श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचेगा। इस दौरान रणजीत अखाड़ा पंजाब का बैग पाइपर बैंड विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। बैठक में मक्खन सिंह किवा, सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया, कुलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, अशोक गौतम, राजेश मित्तल, गुरतेज सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह, जसवीर सिंह, जसविंदर सिंह, संदीप सिंह, मनजीत सिंह, मिंटू सिंह, अंशु अरोरा आदि मौजूद रहे।

error: