Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात, पूर्व प्रधानमंत्री...

सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. बाजपेई की जयंती भी मनाई

Please Share

सितारगंज। नगर के वार्ड चार के बूथ संख्या 63 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। जिला कार्यकारिणी सदस्य सरफराज अंसारी ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री इस देश को न मिला है और न भविष्य में मिलेगा। मोदी के कार्यकाल में देश बुलंदियों को छू रहा हैं व जनमानस भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज तक हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब को एक साथ लेकर चलने का कार्य क्या है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। कहा गया कि वाजपेई ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष हाजी मो. ताहिर, सगीर अहमद मो.हनीफ, शकील अहमद मो. सफीक, अमन अंसारी, इरशाद अहमद, अकील अहमद, जलीस अहमद आदि मौजूद रहे।

error: