सितारगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया। श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा के साथ 501 जगमगाते दीयों से अखंड भारत का मानचित्र बनाया गया व विधिवत भारत माता की आरती की हुई। इस मौक़े पर पूर्व नगर कार्यवाह महेश मित्तल, सह नगर संघ चालक सुरेश जोशी, देवेश कुमार, राजेंद्र मित्तल, विनय गुप्ता, संतोष मिश्रा, प्रिंस रस्तोगी, अमन पांडेय, उमराव सिंह मनराल, त्रिलोचन गहतोड़ी, नवीन गोयल, अनिरूद्ध रॉय, मयंक प्रताप, संगठन मंत्री हिन्दू जागरण मंच मोहन कुमार, मयंक दियौलिया, राजकुमार चौहान, मदन मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।





