Home Accident दर्दनाक::डिवाइडर के पास बाइक खड़ी कर पति करने लगा लघुशंका, पत्नी को...

दर्दनाक::डिवाइडर के पास बाइक खड़ी कर पति करने लगा लघुशंका, पत्नी को ट्रक ने कुचला

Please Share

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

बैंक का पेपर दिलाकर पत्नी को लेकर घर लौट रहा पति डिवाइडर पर सड़क के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लग गया। पीछे पत्नी खड़ी थी। इसी बीच ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

कासगंज के सिडपुरा गांव निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि वह एक फक्ट्री में काम करते हैं। उनका छह माह पहले ही पास के ही गांव में रहने वाली रेखा (22) से विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर बरेली में उनकी पत्नी रेखा का बैंक का पेपर था। जिसके लिये वह रेखा को लेकर बाइक से पेपर दिलाने बरेली लाये थे। शाम को पेपर खत्म होने के बाद वह लोग घर के लिये लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर नगरिया गांव के पास हाइवे के डिवाइडर के पास बाइक रोककर वह लघुशंका करने लगा। पत्नी बाइक के पास ही खड़ी थी। इसी बीच उनकी बाइक और उनकी पत्नी को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई और उन्होंने ट्रक को पकड़ लिया। जबकी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

error: