Home Education सितारगंज:—राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में बैग वितरण व अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित

सितारगंज:—राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में बैग वितरण व अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित

Please Share

सितारगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में सरकारी सेवारत लोगों के सेवार्थ समूह द्वारा विद्यार्थियों के लिए बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान सेवार्थ समूह के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे चरण में उपस्थित अभिभावकों से संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद में अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, उनकी दैनिक गतिविधियों, पढ़ाई तथा व्यवहार पर नियमित ध्यान देने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। समूह के सदस्यों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाइल एवं नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखें तथा उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में परिवार की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मंतीवती, अध्यापक अजय सिंह क्वीरा व रेवती देवी ने सेवार्थ समूह के इस सहयोगात्मक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सेवार्थ समूह के अध्यक्ष राजकुमार सिंह राना (बिजली विभाग) सदस्य अंकित राना (सीआरपीएफ एएसआई) गणेश सिंह राना (सीआरपीएफ एएसआई) सर्वजीत सिंह राना रेलवे एवं दीपक राना (राज्यकर, उत्तराखण्ड) से जुड़े सदस्यों ने विद्यार्थियों को विद्यालय बैग वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया।

error: