Home Uttarakhand Udham Singh Nagar हल्द्वानी:—इम्पिरियम पब्लिक स्कूल दौलतपुर में हरेला महोत्सव के तहत किया पौंधारोपण

हल्द्वानी:—इम्पिरियम पब्लिक स्कूल दौलतपुर में हरेला महोत्सव के तहत किया पौंधारोपण

Please Share

हल्द्वानी। किशनपुर वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने गौलापार स्थित इम्पिरियम पब्लिक स्कूल दौलतपुर में हरेला महोत्सव के तहत पौंधारोपण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ ही जनप्रतिनिधियों व जन सामान्य को पौंधे लगाने को प्रेरित किया। वन क्षेत्राधिकारी किशनपुर रेंज घनानंद चनियाल ने पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण को दूर करने के लिए पेड़—पौंधों व वनों के महत्व पर प्रकाश डाला। थानाध्यक्ष चोरगलिया हरेन्द्र सिंह नेगी व स्कूल प्रबंधक गोपाल सिंह गंगोला ने औषधि, चारा पत्ती, इमारती लकड़ी तथा वायु आक्सीजन प्राप्त करने के लिए पौंधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही अधिकाधिक पौंधे रोपने की अपील की। विद्यालय प्रधानाचार्य राधा ऐंठानी, प्रधान दौलतपुर उमा रैक्वाल ने हरेला त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुये पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम, आंवला, च्यूरा, बहेड़ा आदि प्रजातियों के पौंधे रोपे गये। इस अवसर पर वन दरोगा केवी देवतल्ला, दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, वन बीट अधिकारी संजय कुमार, गंगा मेहता, या मर्तोलिया, वन आरक्षी ललिता पाठक, विजय कुमार, प्रधान खेड़ा अर्जुन सिंह बिष्ट, कर्णवीर सिंह गंगोला, सुरेन्द्र बर्गली, दीपू भट्ट, हेम डंगवाल, दीपू मेहरा, गजेन्द्र सामंत, धर्मेन्द्र सिंह रैक्वाल, प्रकाश पाण्डे, नीरज रैक्वाल, राजेन्द्र मेहरा आदि उपस्थित थे।

error: