Home Education शक्तिफार्म:—मुख्यमंत्री उदीयमान उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रीनवर्ल्ड के 10 विद्यार्थियों का...

शक्तिफार्म:—मुख्यमंत्री उदीयमान उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रीनवर्ल्ड के 10 विद्यार्थियों का चयन

Please Share

शक्तिफार्म। मुख्यमंत्री उदीयमान उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। इनमें बालिका वर्ग में परिधि बिष्ट, अनुष्का विश्वास, पीहू बाला, श्रेया साहनी व बालक वर्ग में पार्थो मण्डल, उत्कर्ष सिंह बोरा, ऋषि विश्वास, पवन जोशी, ऋतिक सिंह व नवनीत बिष्ट शामिल हैं। इनका चयन होने पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय के प्रबंधक नवीन जोशी ने समस्त बच्चों को सम्मानित करते हुए बधाइयां व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सदानंद विश्वास, खेल समन्यवक निर्मल सरकार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल, विजय बगला, गुरमुख सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, सभासद गोविंद पोखरिया, विक्रम सिंह भंडारी, दिनेश दास, पवित्र बावली, ललित रौतेला शामिल थे। सभी ने चयनित बच्चों को शुभकामनाएं दी।

error: