HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—भाजपा प्रत्याशी सुखदेव ने गाजे बाजे के साथ किया नामांकन पत्र दाखिल

सितारगंज:—भाजपा प्रत्याशी सुखदेव ने गाजे बाजे के साथ किया नामांकन पत्र दाखिल

सितारगंज। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने गाजे बाजे के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर में रैली निकाली। इसके बाद तहसील पहुंचकर आरओ सीआर आर्या एवम उप जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाठा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व हुई सभा में भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें जिताया तो नगर की जनता के बीच में जो समस्याएं बची हुई है उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जायेगा। नगरवासियों की बिजली, पानी, सड़क आदि और गरीबों के राशन कार्ड और आवास की समस्यायें भी हल की जायेंगी। साथ ही जलभराव आदि से भी नगरवासियों को निजात दिलाई जायेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने एक युवा, जुझारू प्रत्याशी सुखदेव को नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। जो हर दुख सुख में नगरवासियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्हें जनता पर पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रत्याशी को जीताकर नगर का विकास चाहेगी। दावा किया गया कि भाजपा बहुमत से अध्यक्ष की सीट जीतेंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, नगर अध्यक्ष आदेश चौहान, उमाशंकर दुबे, रतन लाल गुप्ता, महेश मित्तल, सुरेश जैन, सौरभ सिंघल, राकेश त्यागी, अमरजीत कटवाल,जया जोशी, पंकज गहतोड़ी, दीपक गुप्ता, संजय गोयल, मृदुल त्रिपाठी, साहब सिंह, राजू हरियाणवी, आदेश ठाकुर, सरफराज अंसारी, उदय राणा, डीके पंतोला, गुरदीप सिंह चौहान, चंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: