Home Politics सुमिंदर बने युवा कांग्रेस सितारगंज के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

सुमिंदर बने युवा कांग्रेस सितारगंज के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

Please Share

शक्तिफार्म। विधानसभा सितारगंज से सुमिंदर यादव को निर्विरोध युवा कांग्रेस का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चुना गया है। बताते चलें कि उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश में युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी, जनपद व विधानसभा के पदाधिकारियों की नई टीम गठित की जा रही हैं। जिनके निर्वाचन के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। इधर नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुमिंदर यादव ने अपने निर्विरोध चयन पर उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित जिला व विधानसभा के सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की युवाओं को आगे आना होगा तभी युवाओं के साथ मिलकर उनके हितों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। यादव को बधाई देने वालो में जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, नवतेज पाल सिंह, रमेश राय, संदीप बावा, मुकेश रावत, नारायण सरकार, सूर्य प्रताप सिंह, अजय कुमार गांधी, वजींदर मोमी, सुुशील कुमार, प्रेम चन्द, विवेक यादव, अभिषेक साहनी आदि शामिल थे।

error: