Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—देवभूमि व्यापार मंडल के सुरेश नगर अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री चुने गए

सितारगंज:—देवभूमि व्यापार मंडल के सुरेश नगर अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री चुने गए

Please Share

सितारगंज। देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सरदार अमरजीत चड्ढा व जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह की संस्तुति पर जिला महामंत्री महेश मित्तल ने रामलीला भवन में पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सितारगंज में देवभूमि व्यापार मंडल की स्थानीय शाखा का अध्यक्ष सुरेश तनेजा, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल व कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सैनी को चुना गया है। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, विजय सलूजा, रवि रस्तोगी, अमित रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सौरव अरोरा, अफसार, विशाल मित्तल, चंदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

error: