Home Education सितारगंज:—राप्रावि प्रथम में प्रवेश उत्सव पर पाठ्य पुस्तक वितरण

सितारगंज:—राप्रावि प्रथम में प्रवेश उत्सव पर पाठ्य पुस्तक वितरण

Please Share

सितारगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सितारगंज प्रथम में नवीन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रद्युम्न रावत, वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल व प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।नए प्रवेश पर बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक नृत्य, गीत आदि सुंदर प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा नए बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रद्युम्न रावत ने कहा कि जैसे कुम्हार कच्ची मिट्टी से बर्तन को ढाल कर उसे एक निश्चित रूप देता है,उसी प्रकार इन बच्चों के कोमल मन को ढालना ओर उसे परिपक्व बनाना ही एक शिक्षक का महत्वपूर्ण कार्य है। समाजसेवी महेश मित्तल ने कहा कि शिक्षा ही समग्र विकास की नींव है। बच्चों का नवीन प्रवेश विद्यालय का सुंदर वातावरण इनके जीवन को आगे ले जाने में पढ़ाई के साथ इनके मानसिक विकास को भी प्रबल करता है। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर दीपिका गुणवंत, दुर्गेश कुमार के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक,अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

error: