Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर के विकास में भागीदार बनें...

सितारगंज:—भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर के विकास में भागीदार बनें व्यापारी:बहुगुणा

Please Share

राइस मिल, सीड व आढ़त एसोसिएशन ने दिया भाजपा प्रत्याशी सुखदेव को समर्थन

सितारगंज। राइस मिल एसोसियेशन, सीड प्लांट एसोसियेशन व आढ़त एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को अपना पूर्ण समर्थन दिया गया। नगर के एक रेस्टोरेंट में हुये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केवल भाजपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उनका कहना था कि व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है और उनके समर्थन से भाजपा जीत की ओर आगे बढ़ रही है। बहुगुणा ने कहा कि नगर पालिका में परचम लहराने व विकास के रथ में व्यापारी रूपी पहिया भी भागीदार बनेगा। अन्य वक्ताओं का कहना था कि व्यापारी स्वयं तो भाजपा के पक्ष में मतदान करें ही साथ ही अन्य लोगों को भी अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंघल, सीड एसोसियेशन अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजपा नेता महेश मित्तल, परमजीत सिंह, सुरेश सिंघल, सुरेश अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, मुकेश गर्ग, मोहित सिंघल, मदन गोयल, रितेश गोयल, महेश सिंघल, मनीष मित्तल, विशाल मित्तल, अनिल गर्ग, राकेश त्यागी, पलविंदर सिंह औलख, संजय गोयल, विपिन मित्तल, गुरजीत सिंह, दया तिवारी, उदय राणा, विजय गर्ग, मुकेश सिंघल, त्रिलोक गोयल, विनय मित्तल, श्यामकिशन गुप्ता, गुलाब चंद सिंघल, पिंकी कंसल, पंकज सिंघल, महेंद्र प्रसाद सिंघल, सुरेंद्र यादव, मोहित सिंघल, लक्ष्मण मित्तल, राजकुमार सिंघल, ओनम गर्ग, राम अवतार गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन नरेश कंसल ने किया।

error: