Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—एसएसबी 57वीं वाहिनी मुख्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला

सितारगंज:—एसएसबी 57वीं वाहिनी मुख्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला

Please Share

सितारगंज। सशस्त्र सीमा बल की 57वीं वाहिनी मुख्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कमांडेंट 57वीं वाहिनी गंगा सिंह उदावत ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्मिकों को नारकोटिक्स, वन उत्पादों की सुरक्षा तथा जाली नोटों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था।
कार्यशाला में वाहिनी मुख्यालय एवं विभिन्न सीमा चौकियों के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमांडेंट ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में गंभीरता एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यशाला के सफल संचालन हेतु वन विभाग एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने गेस्ट फैकल्टी के रूप में सहभागिता कर अपने विशेषज्ञ अनुभवों से बल के कार्मिकों का मार्गदर्शन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा जाली नोटों की पहचान के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे जवान अपने दैनिक कर्तव्यों में इनका उपयोग कर देश की आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ कर सकें। वन विभाग के अधिकारी ने वन अधिनियम की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाते हुए वन्यजीव एवं वन संपदा संरक्षण में एसएसबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कार्मिकों को अपने कर्तव्यों में इन प्रावधानों के प्रभावी उपयोग हेतु प्रेरित किया। कमांडेंट ने गेस्ट फैकल्टी के रूप में उपस्थित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन को बल के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यशाला के माध्यम से कार्मिकों के ज्ञान में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके कर्तव्य निर्वहन में नई ऊर्जा एवं दक्षता का संचार होगा। जो राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति सशस्त्र सीमा बल की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर श्रीमती प्रियदर्शिनी निहारिका राय (उप कमांडेंट), अनिल कुमार (उप कमांडेंट), दीपक तोमर (उप कमांडेंट), अरविंद कुमार (सहायक कमांडेंट), निरीक्षक अमरेश कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, आरक्षी विजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

error: