Home Politics सितारगंज:—बदले की भावना से लोक सभा की सदस्यता समाप्त कराई गई राहुल...

सितारगंज:—बदले की भावना से लोक सभा की सदस्यता समाप्त कराई गई राहुल गांधी की

Please Share

सितारगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता समाप्त करने पर कड़ा विरोध जताते हुये कहा कि केन्द्र सरकार उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बढ़ी लोकप्रियता से घबरा गई है। यहां किच्छा रोड स्थित पुराने मेनका टाकीज में ‘संविधान बचाओ, मेरा घर, राहुल का घर’ के तहत हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने कांग्रेसी नेता राहुल गांंधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही कर उनकी लोक सभा की सदस्यता समाप्त कराई। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री पर बड़े उद्योगपतियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। और जब राहुल गांधी ने संसद में इस बात को उठाया तो उनके खिलाफ बदले की कार्यवाही की गई। कहा गया कि देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लाक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, शक्तिफार्म के ब्लाक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, वरिष्ठ नेता रामनगीना प्रसाद, विपिन खोलिया, नवतेजपाल सिंह, करन जंग, हरपाल सिंह, युसुफ मलिक, आजम खां, वसीम मियां, सुमेन्द्र यादव, हसनैन मलिक आदि मौजूद थे।

error: