Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—उत्तरायणी पर्व 13 जनवरी से, रंंग यात्रा होगी आकर्षण का केन्द्र

सितारगंज:—उत्तरायणी पर्व 13 जनवरी से, रंंग यात्रा होगी आकर्षण का केन्द्र

Please Share

सितारगंज। नगर में उत्तरायणी पर्व 13 जनवरी से धूमधाम से मनाया जायेगा। यह पर्व 15 जनवरी तक चलेगा। उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरायणी कौतिक—2023 का मुख्य आकर्षण रंग यात्रा होगी। जो पूर्वान्ह 10 बजे से निकलेगी। इसके साथ ही 13 से 15 जनवरी तक रामलीला मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जो दोपहर 12 से छह बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व कार्यक्रम अध्यक्ष उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत होंगे। कार्यक्रम में लोक ​गायिका कल्पना चौहान, माया उपाध्याय, रोहित चौहान, मनोज आर्या, हरेन्द्र कठैत आदि अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। अध्यक्ष बिष्ट ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शिरकत की अपील की हैं।

error: