सितारगंज। श्री गुरु तेग बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों की रामलीला ग्राउंड में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विगत दिनों ट्रस्ट द्वारा चलाए गए सघन पौधारोपण अभियान में सहयोग करने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 6 सितंबर को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित सम्मान समारोह में उपरोक्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के मुख्य सेवादार सरदार देवेंद्र सिंह बब्बी ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम चलाएगी। इस बार संस्था ने लगभग 5000 पौधे क्षेत्र में लगाए हैं। उनकी संपूर्ण देखभाल का दायित्व भी संस्था उठाएगी। जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चन्ना ने कहा कि इसी प्रकार का कार्य संस्था रुद्रपुर क्षेत्र में कर रही है। वहां संस्था का लक्ष्य 10000 पौधें लगाने का है। सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने में जो लोग भी आगे आएंगे उनका सम्मान जरूरी है। इस मौके पर महामंत्री हरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह सोनू, अंशु अरोरा, अशोक गौतम, राजेश मित्तल, गुरतेज सिंह पन्नू, बलजीत सिंह, सुरेश कंबोज, विधु अरोड़ा, गुरदीप सिंह, रैंबो सिंह, अटल प्रीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—सघन पौंधारोपण में सहयोग करने वालों को सम्मानित करेगी श्री गुरु तेग...







