सितारगंज। भारत विकास परिषद शाखा की महिला सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में तीज महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। जिसमें तीज क्वीन का ताज सरोज कंसल को पहनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के गेम्स, डांस, सरप्राइज एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। परिषद की महिला सहभागिता प्रियंका सिडाना ने हरियाली तीज के बारे में बताया। उनका कहना था कि यह पर्व संकल्प शक्ति का प्रतीक, अखंड सौभाग्य की कामना व माता पार्वती के अपने पति के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। भारतीय महिलायें तीज के दौरान उनका आशीर्वाद लेती हैं। इस मौके पर सीमा गोयल, निधि शुक्ला, सीमा सिंघल, आकांक्षा अग्रवाल, ममता गोयल, संगीता मित्तल, ज्योत्स्ना गुप्ता, पूनम झिंझरिया, गिरिजा पंत, श्वेता गोयल, कंचन माला, कीर्ति जिंदल, प्रीति अग्रवाल, पिंकी गर्ग आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
