Home Accident बरेली के कुदेशिया पुल से युवक ने लगा दी छलांग, सड़क के...

बरेली के कुदेशिया पुल से युवक ने लगा दी छलांग, सड़क के दोनों और रुक गया ट्रैफिक

Please Share

 

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

कुदेशिया पुल पर रविवार दोपहर एक युवक ऊपर से नीचे कूद गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। कूदने के बाद युवक सड़क के बीच में गिरा। जिसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदी लग रहा है।

घटना दोपहर 12:00 बजे की बताई जा रही है। करीब 25 वर्षीय पुल से अचानक कूद गया। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक युवक वहां पहुंचा जिसने उसे अपना भाई बताया लेकिन पहचान वह भी नहीं बता सका। हालांकि डॉक्टरों को उसने अपना नाम गंगा शरण बताया था। इसके बाद वह युवक भी कहीं गायब हो गया। देर रात तक उसे होश नहीं आया था। प्रेमनगर इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि युवक की हालत देखकर वह नशे के आदी लग रहा है। घटना को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि आखिर पुल से वह क्यों कूदा।

error: