सितारगंज। श्री कृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन गौशाला ट्रस्ट में पहली बार हरियाली तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। तीज क्वीन प्रियंका रस्तोगी चुनी गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह की धर्मपत्नी कुलविंदर कौर, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की धर्मपत्नी शिखा जिंदल व नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली रहीं। महिलाओं ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। तीज उत्सव में रिबन गेम की विजेता रुचि गोयल रही। युगल डांस में निमिषा, भावना, अंजू व दीपा ने बाजी मारी। गौशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान जलपान व भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील गर्ग, महामंत्री राजेश जिंदल, कोषाध्यक्ष संदीप बंसल, रेनू गर्ग, रेनू विनय मित्तल, रेनू अग्रवाल, रेनू विनोद मित्तल, ममता गर्ग, शालू बंसल, आकांक्षा गोयल, सीमा सिंघल, मोना अग्रवाल, रीता जिंदल आदि मौजूद रहे।
