Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर 46 ने किया रक्तदान

सितारगंज:—शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर 46 ने किया रक्तदान

Please Share

सितारगंज। सोशल ऑक्सीजन समिति एवं सिख संघ सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला ग्राउंड स्थित कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 46 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक गौतम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रत्येक युवा को इस पुण्य कार्य में आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर उत्तराखंड ब्लड बैंक के हरविंदर सिंह चुघ विशेष रूप से रुद्रपुर से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में जसविंदर सिंह, बॉबी भाटिया, मनोज जोशी, राजेश मित्तल, उपेंद्र मटियाली, प्रिंस माटा, शेर सिंह, अंजलि अरोड़ा, मक्खन सिंह, शिव, कुलविंदर सिंह, सौरभ अरोड़ा सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

error: