Home Education सितारगंज:—शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद ने शिक्षकों को किया सम्मानित

सितारगंज:—शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Please Share

सितारगंज। भारत विकास परिषद कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सिंह जोशन, शिशु मंदिर के अध्यक्ष नरेश कंसल, शाखा अध्यक्ष अमित गोयल, पवन बड़सीवाल, शिवपाल चौहान ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित किया। कंसल ने शिक्षकों को शुभकामनायें दी व बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। साथ ही प्रथम राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि शिक्षक हमारे जीवन के स्तम्भ व मार्गदर्शक हैं। उन्होंने स्कूल की साज सज्जा के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कंसल, पवन,शिवपाल व भारत भूषण जिंदल ने चार एसी लगाने की घोषणा की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर अधिवक्ता एपी शुक्ला, महेश​ मित्तल, प्रधानाचार्य देव सिंह बिष्ट, चंद्रभान, कीर्तिबल्लभ गहतोड़ी, मनोज, दिव्या, दीपाली आदि मौजूद रहे।

error: