सितारगंज। भारत विकास परिषद की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों ने भाग लिया इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर स्कॉलर वैली पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान पर सरदार महेंद्र सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल रहे। इस मौके पर परिषद के शाखा अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव मनीष मित्तल, नरेश कंसल, अजीत सिंह जोशन, कोषाध्यक्ष अविनाश जिंदल, राजकुमार सिडाना, पवन बरसीवाल (प्रांतीय संयोजक), अनंत प्रकाश शुक्ला, एससी पंत, मोहन कुमार, सुरेश कुमार जैन, मुनेश्वर मंडल, राकेश त्यागी, सीमा सिंघल, सीमा गोयल, निधि शुक्ला, प्रियंका सिडाना, प्रीति अग्रवाल, कीर्ति जिंदल, कोमल मित्तल आदि मौजूद रहे।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी



