Home Education सितारगंज:—शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर जोर के साथ न्याय पंचायत स्तरीय  मासिक...

सितारगंज:—शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर जोर के साथ न्याय पंचायत स्तरीय  मासिक बैठक संपन्न

Please Share

सितारगंज। न्याय पंचायत बिरिया के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में हुई मासिक शैक्षणिक बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने पर जोर दिया गया। बैठक में न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुल 20 विद्यालयों के अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बैठक का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अजय सिंह क्वीरा ने की। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने नवीन शैक्षणिक तकनीकों, कक्षा-कक्ष प्रबंधन, बच्चों की अधिगम उपलब्धि में सुधार एवं समावेशी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग, बच्चों की रचनात्मकता के विकास, तथा खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई सराहनीय सुझाव प्रस्तुत किए।
विभिन्न शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे सफल शैक्षणिक प्रयोगों को साझा कर अन्य साथियों को प्रेरित किया। सभी अध्यापकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय भरौनी में वृक्षारोपण भी किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी महीनों में शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सामूहिक पाठ योजना, सहकर्मी निरीक्षण तथा डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। अंत में सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई तकनीकों, टीम भावना और समर्पण भाव के साथ कार्य करेंगे। बैठक का संचालन प्रदीप कुमार, कुलवंत सिंह, आदित्य कुमार रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अमित कनौजिया, मोनिका, निधि, हिमांशु पोखरिया, मोहित, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे।

error: