Home Crime सितारगंज:—25.34 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज:—25.34 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Please Share

सितारगंज। ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25.34 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार आठ अक्टूबर की रात्रि उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी सरकड़ा मय हमराही चैकिंग पर थे। उन्होंने नगर के इण्टर कालेज मैदान के पास तैसीम खान पुत्र हसीन खान निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 12, सितारगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 25.34 ग्राम स्मैक (हैरोईन) बरामद की गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। उसे पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबल जगदीश लोहनी, तरूण चौधरी शामिल थे।

 

error: