Home Crime सितारगंज:—चाकू समेत एक गिरफ्तार

सितारगंज:—चाकू समेत एक गिरफ्तार

Please Share

सितारगंज। अवैध शस्त्र बरामदगी के अन्तर्गत की गयी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर की रात्रि अउनि सुरेन्द्र सिंह बोरा ने मय हमराही दौराने चैकिंग शक्तिफार्म क्षेत्रान्तर्गत वन शक्ति मन्दिर तिराहे से पिपलिया को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास सूरज मिस्त्री पुत्र रंजन निवासी शक्तिफार्म नंबर—एक बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया। उसके खिलाफ कोतवाली में धारा-25(1ख)ख आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बताया जाता है कि पूछताछ में अभियुक्त ने खुद को नशे का आदी होना तथा नशे की पूर्ति के लिये छोटी-मोटी चोरियां करना स्वीकार किया। साथ ही अपने बचाव के लिये अपने पास चाकू रखना बताया। उसे पकड़ने वालों में कांस्टेबल भुवन आर्या व भवान सिंह शामिल थे।

error: