Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—श्री रामलीला भवन में लगी सेल का व्यापारियों ने किया कड़ा विरोध

सितारगंज:—श्री रामलीला भवन में लगी सेल का व्यापारियों ने किया कड़ा विरोध

Please Share

सितारगंज। नगर के श्री रामलीला भवन में लगी सेल का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने भवन के चैनल को बंद कर दिया। व्यापारियों को आरोप था कि रामलीला कमेटी के एक पदाधिकारी ने उन्हें विश्वास में लिये बगैर सेल लगाने की अनुमति दी है। बाद में कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष तय हुआ कि एक दिन सेल लगाई जायेगी। कल से उसे बंद कर दिया जायेगा।
रामलीला भवन में शनिवार की पूर्वान्ह दस बजे से कपड़ों की सेल लगाई गई थी। इसका पता चलते ही नगर के तमाम व्यापारी वहां जा धमके और सेल का विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि सेल में बिना टैक्स भुगतान किये माल बेचा जा रहा है। इसका प्रभाव स्थानीय दुकानदारों पर पड़ेगा। आरोप था कि श्री रामलीला कमेटी के एक पदाधिकारी ने व्यापारियों को विश्वास मेें लिए बगैर सेल लगाने की अनुमति दे दी। भड़के व्यापारियों ने सेल में आये ग्राहकों को हाल से बाहर निकालकर चैनल बंद कर दिया। इससे ग्राहकों में खासा रोष था।
काफी देर तक व्यापारियों का जमावड़ा लगे रहने के बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी मौके पर पहुंचे। व्यापा​रियों ने उनके समक्ष भी रोष जताया। बाद में तय किया गया कि चूंकि सेल लगाने वालों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिये। ऐसे में एक दिन यानी शनिवार को तो सेल लगेगी लेकिन कल से बंद कर दिया जायेगा। इस पर व्यापारी वापस लौट गये। इस मौके पर  दक्षिणी सहकारी समिति अध्यक्ष सौरभ अरोरा,  उमेश अग्रवाल, सुनील जैन, रमेश अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अटल अरोरा, तुषार मित्तल, राजकुमार, शिवम साहू, गौरव अरोरा आदि मौजूद रहे।

error: