सितारगंज। नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही में कोतवाली पुलिस ने शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 88 पाउच कच्ची शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानू मय पुलिस बल सिडकुल क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। उन्होंने बंदरिया चौराहे से फायर सर्विस को जाने वाले रास्ते पर सोमा कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी ग्राम सरोजा, थाना नानकमत्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 88 अवैध कच्ची शराब बरामद की। अभियुक्ता के खिलाफ धारा-60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । आगे भी अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। उसकी गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल अमित जोशी व ज्योति शर्मा शामिल थे।







